कोलारस-मुंगावली उपचुनाव 2018 रिजल्ट LIVE: कांग्रेस की बढ़त हुई कम, भाजपा ने की वापसी
कोलारस। मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है. दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. दोनों विधानसभा क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान हुआ था. कोलारस और मुंगावली दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी है. इसे मध्य प्रदेश में सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है
2:04 pm (IST)
अशोकनगर की मुंगावली सीट पर 9वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार 859 वोट से आगे, कुल 4251 वोट की बढ़त


