कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे निगम के अधिकारी कर्मचारी

जबलपुर। विश्वव्यापी कोरोना को जड़ से खत्म करने नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह से वैक्सीनेशन अभियान में भागीदारी कर रहे हैं। जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर कोरोना के टीके लगवा रहे हैं। संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक श्री बी चंद्रशेखर, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, निगमायुक्त श्री संदीप जीआर के मार्गदर्शन में नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन कराकर कोरोना मुक्ति अभियान को सफल बना रहे हैं। आज नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त श्री महेश कुमार कोरी ने कोरोना मुक्ति अभियान को गति प्रदान करते हुए कोरोना का दूसरा डोज़ लगवाया। वे मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ रंजीता पॉल से कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र लोगों से बिना भय के आगे आकर कोरोना के टीके लगवाने की अपील की। अपर आयुक्त श्री महेश कोरी ने व्यवस्थित रूप से लाइन लगवाकर निगम कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराया।

निगमायुक्त श्री संदीप जीआर ने बताया कि नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शत-प्रतिशत टीके लगवाने की सलाह दी जाकर उन्हें किसी भी अफवाह या भय में न आते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। निगमायुक्त श्री संदीप जीआर ने बताया कि कोरोना को जड़ से समाप्त करने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है एवं नगर निगम इस कार्य में सरकार के साथ समन्वय बनाकर वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। श्री कोरी ने बताया कि आज इस अभियान में डॉ संदीप भगत और उनकी पूरी टीम भूमिका सराहनीय रही।

Exit mobile version