Latest

कोरोनाकाल में देश में शिक्षण व्यवस्था ध्वस्त, मोहल्ला शिक्षण केंद्र प्रारंभ करें स्वयंसेवक : मोहन भागवत

भोपाल । कोरोनाकाल में देश में शिक्षण व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्कूल बंद हैं। ऐसे हालात में हमें यह विचार करना चाहिए कि बच्चों की शिक्षा की क्या व्यवस्था हो सकती है।

हमारे ऐसे कार्यकर्ता जो सेवानिवृत्त प्रोफेसर, सेवानिवृत्त अधिकारी या विद्यार्थी हैं, उन्हें प्रोत्साहित कर गांव और शहर में स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जा सकती है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला शिक्षण केंद्र या संस्कार केंद्र प्रारंभ कर बच्चों को शिक्षा दी जा सकती है ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

इस कार्य में समूचे समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

यह बात रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भोपाल के दत्तोपंत ठेंगड़ी भवन में संघ के मालवा और मध्य भारत प्रांत के प्रमुख स्वयंसेवकों से संवाद में कही।

उन्होंने गांव में सामाजिक समरसता का माहौल तैयार करने का भी आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम