मध्यप्रदेश

कैलारस सब्जीमंडी में आगजनी से 50 दुकानें जलकर खाक

कैलारस। कैलारस सब्जीमंडी में कल रात भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गई । आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मंडी में आग रात करीब 12.30 बजे लगी, जिस पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। सब्जीमंडी में इससे पहले भी मंडी में आगजनी की बड़ी वारदातें हो चुकी है। उस वक्त भी कई दुकानें जलकर खाक हो गई थी और लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। पिछले तीन सालों में आगजनी की यह तीसरी वारदात है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply