katniLatestमध्यप्रदेश

कैमोर में बड़ा हादसा: सड़क किनारे सब्जी ख़रीद रही दो महिलाओँ को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी जिला चिकित्सालय रिफर

कैमोर, (राजा दुबे)। कैमोर के कोऑपरेटिव सोसायटी पेट्रोल पंप के समीप आज शाम 6 बजे के बाद हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से ज़ख्मी दूसरी महिला को ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय कटनी रिफर किया गया है। सड़क हादसे का शिकार होने वाली दोनों महिलाये कैमोर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में भृत्य के रूप में कार्यरत थीं।

IMG 20231125 WA0028

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के बाद सरस्वती सिंह एवं ललिता सेन नामक दोनों महिलायें सब्जी खरीदने सड़क किनारे लगी दुकान में पहुंची थीं। सब्जी लेकर दुकान से निकलते समय ही एसीसी रेल्वे गेट की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने इन दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल इन महिलाओं को उपचार के लिए विजयराघवगढ़ शासकीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी सरस्वती सिंह ने दम तोड़ दिया। दूसरी घायल ललिता सेन को ईलाज के लिए कटनी रिफर कर दिया गया है।

Back to top button