महाराष्ट्र। पंजाब राजस्थान (punjab-rajasthan) में सियासी उथल-पुथल के बीच महाराष्ट्र (maharashtra) से बड़ी खबर सामने आ रही है।
माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) जल्द मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। हालांकि इस बदलाव का सीधा असर कांग्रेस के मंत्रियों पर होगा।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस कैबिनेट (congress cabinet) के सदस्यों को बदलने का प्रस्ताव दिया है। चर्चाओं की माने तो कांग्रेस के कैबिनेट में 2 सदस्यों को हटाकर उनकी जगह दो मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।
मामले में कांग्रेसी मंत्री का कहना है कि हाल ही में सभी सदस्यों को प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की गई है और Non Performing मंत्रियों को हटाने पर विचार विमर्श किया गया था। जिसके लिए ये उपयुक्त समय है।
मामले में मंत्री ने कहा कि AICC जल्द स्पीकर के पद का चुनाव कराने जाने को लेकर भी तैयारी कर रही है। बता दें कि स्पीकर का पद पहले कांग्रेस के नाना पटोले के पास था। जिन्हे महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस मामले में AICC के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खरगे और एचके पाटिल से भी चर्चा की गई है। वही मंत्री की माने तो स्पीकर का चुनाव गुप्त मतदान की वजह हाथ उठाकर कराया जाए, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं ताकि क्रॉस वोटिंग (cross voting) की कोई गुंजाइश ना रह जाए।
बता दे कि देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस अपना पक्ष मजबूत करने की तैयारी को लेकर आए दिन समीक्षा बैठक कर रही है। आज सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की बड़ी बैठक रखी गई है।
इस दौरान अधीर रंजन चौधरी के ऊपर भी बड़ा फैसला लिया जा सकते हैं। मंत्री ने कहा कि कुछ कांग्रेस कैबिनेट सदस्य महामारी के दौरान निष्क्रिय रहे हैं। जिन मंत्रियों को बाहर किया जाएगा, उनकी सूची कांग्रेस ने पहले ही तैयार कर ली है। अब सब कुछ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
