मध्यप्रदेश

कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ बोलीं; फूट डाल रहे फूलछाप कांग्रेसी

महेश्‍वर। आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा तो एक दिन पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा था. महेश्वर में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा था कि फूलछाप कांग्रेसी नेता अपनी ही पार्टी की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं.इनमें से कुछ नेताओं ने उन्हें हराने की कोशिश भी की थी और ये नकली कांग्रेसी नेता क्षेत्र को खोखला कर रहे है. दरअसल फूलछाप  नेताओं से मतलब है कि कांग्रेस के ऐसे नेता तो अंदरूनी तौर पर बीजेपी का समर्थन करते है

Back to top button