Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

कैंट इलाकों में गरीबों को नहीं लगना चाहिए डर : राजनाथ

नई दिल्ली। कैंट एरिया में रहने वाले ज्यादातर लोग बहुत गरीब होते हैं और कैंट बोर्ड को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे लोगों अधिकारियों से डर न लगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने कैंट बोर्डो के लिए 2019 के एक्सीलेंस एवार्ड वितरित किए। कैंट एरिया में स्वास्थ्य, सफाई, प्राथमिक शिक्षा जैसी जनसेवाएं कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, इन इलाकों में रहने वाले लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि अगर वे किसी अफसर के पास जाएंगे तो उन्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा अनुभव है कि एक गरीब व्यक्ति की आह सबसे बुरी होती है। ईश्वर ने आपको जिम्मेदारी दी है। आपको गरीब लोगों पर शासन नहीं करना है, बल्कि उनकी सेवा करना है। कैंट बोर्ड महानिदेशक, डिफेंस इस्टेट (डीजीडीई) के अधीन आते हैं। मौजूदा समय दीपा बाजवा डीजीडीई की महानिदेशक हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल डीजीडीई ही नहीं, बल्कि इसके नीचे के अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए। स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं, लेकिन यह काम सीनियर लेवल भी होना चाहिए। मेरी यही अपेक्षा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply