Latest

केंद्र सरकार ने 24 घण्टे के भीतर प बंगाल शासन को भेजे 1000 करोड़

IMG 20200524 WA0001कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की दोपहर को बंगाल में चक्रवात एम्फन से हुई तबाही से निपटने के लिए अंतरिम राहत के रूप में एक हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इसके अगले ही दिन 24 घंटे के भीतर ही शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार ने बंगाल के लिए एक हजार करोड़ की राशि जारी कर दी।
केंद्र ने शनिवार को बंगाल को राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष (एनडीआरएमएफ) से 1,000 करोड़ रुपये दिए है। इस बीच, वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) से “राज्य सरकार के खाते में राशि तुरंत जमा करने” का आग्रह किया गया है। इसमें कहा गया है कि यह राशि बंगाल सरकार को गृह मंत्रालय की सिफारिश पर ‘खाता आधार पर’ जारी की जा रही है।
इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के चक्रवात प्रभावित कुछ जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पश्चिम बंगाल के लिए 1,000 करोड़ रुपये और मृतकों के स्वजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम