jabalpur

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कि आमसभाएं

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी आज जबलपुर पहुंची और भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान श्रीमती इरानी ने उत्तर मध्य क्षेत्र और कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम सभाएं की। उन्होंने एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया। दोपहर 3:00 बजे के करीब उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इस पत्रवार्ता में पत्रकारों के जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिए। इन्होंने कांग्रेस को देश को गर्त में डूबोने वाली पार्टी कहा। इनका कहना था कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन काल में केवल लूटने का ही काम किया है, जिसके चलते आज भारत में बेरोजगारी महंगाई जैसी विकट समस्या खड़े हुई हैं। आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे सशक्त प्रधानमंत्री है। इनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के 4 वर्ष के कार्यकाल में भारत में विश्व में जो स्थान अर्जित किया है वह आजादी के बाद से लेकर आज तक देखने को नहीं मिला।

Leave a Reply

Back to top button