कुशीनगर हादसा : ड्राइवर ने लगा रखा था इयरफोन, ट्रेन देखने के बाद भी नहीं रोकी वैन

कुशीनगर : वारदात के वक्त मौके पर मौजूद एक बाइक सवार ने कहा कि ट्रेन हॉर्न बजा रही थी. बावजूद इसके ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और क्रासिंग पार करने की कोशिश की.
हादसे पर सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे संजय यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया वैन ड्राइवर की गलती नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार ड्राइवर को रुकना चाहिए थे और देखना चाहिए था कि ट्रेन आ रही है कि नहीं. लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में उसने ट्रैक क्रॉस करने की कोशिश की और हादसा हो गया. मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
रेलवे मंत्री पियूष गोयल ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मामले में सीनियर अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे की तरफ से मृतक बच्चों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने भी मृतक बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
कुशीनगर हादसे में मरने वाले छात्रों के नाम
कामरान, फरहान, अतीउल्ला, अनस, नजीर, मेराज, हरिओम, मुस्कान, गोल्डेन, साजिदा और तमन्ना. तीन बच्चे अज्ञात हैं. घायलों में चार बच्चे समेत ड्राइवर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. साथ ही मेडिकल कॉलेज में 7 बेड सुरक्षित रखे गए हैं.








