अजब गजब
कुत्ते का प्यार मलिक को पडा भारी, कटवाने पडे हाथ पैर!

अजब गजब। इसमें कोई दो राय नहीं कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है और परिवार के बीच वह रहकर उसकी का एक अहम सदस्य बन जाता है। कुत्ते भी अपने मालिक के प्रति प्यार जताने में पीछे नहीं रहते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि कुत्ते को मालिक पर या किसी पर प्यार आता है तो वे उन्हें चाटने लगते है। डॉग लवर्स के लिए यह एक सामान्य बात होगी लेकिन विस्कॉन्सिन के रहने वाले 48 साल के ग्रेग मोंटेउफुल के साथ कुछ ऐसा घटा कि कुत्ते की वजह से उनको अपने हाथ और पैर खोने पड़े।








