कुत्‍ते का प्‍यार मलिक को पडा भारी, कटवाने पडे हाथ पैर!

hospital
अजब गजब। इसमें कोई दो राय नहीं कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है और परिवार के बीच वह रहकर उसकी का एक अहम सदस्य बन जाता है। कुत्ते भी अपने मालिक के प्रति प्यार जताने में पीछे नहीं रहते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि कुत्ते को मालिक पर या किसी पर प्यार आता है तो वे उन्हें चाटने लगते है। डॉग लवर्स के लिए यह एक सामान्य बात होगी लेकिन विस्‍कॉन्‍स‍िन के रहने वाले 48 साल के ग्रेग मोंटेउफुल के साथ कुछ ऐसा घटा कि कुत्ते की वजह से उनको अपने हाथ और पैर खोने पड़े।

दरअसल, ग्रेग के कुत्ते ने प्यार से अपने मालिक को चाटा था। चाटने के दौरान खतरनाक बैक्टीरिया मालिक के खून में चले गए। यह कीटाणु इतनी तेजी से शरीर के अंदर गए कि उनके दोनों पैर और हाथ काटने पड़े। कुत्ते की लार में बैक्टीरिया होते हैं। जब भी कुत्ते की लार इंसान के खून से मिलती है तो बेहद खतरनाक इंफेक्शन होता है। इसी वजह से उनका ब्लड प्रेशर गिर जाता है और इसका असर उनके शरीर के अंगों पर भी पड़ने लगता है। ब्लड प्रेशर कम होने से हाथ-पैर काम करने बंद करते हैं। ऐसे में इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए डॉक्टर्स को शरीर के अंगों को काटना पड़ता है।

इस हादसे से ग्रेग मोंटेउफुल की पत्नी डाउन पूरी तरह टूट गई। उनके मुताबिक मेरे पति ग्रेग एक बाइक राइडर हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का अधिकतर समय डॉग्स के साथ ही बिताया है। लेकिन उनकी वजह से वह इंफेक्शन से ग्रस्त हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  हैदराबाद में मैराथन पूरी कर मेडल जीतने के तुरंत बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर को आया हार्ट अटैक, मौत

जब ग्रेग को अस्पताल में भर्ती करवाया तो उन्होंने डॉक्टर से सिर्फ एक बात कही, आप चाहें मेरे शरीर के अंग काट लिजिए लीजिए। मगर मुझे जिंदा रखिए। वह इस बात का शुक्रिया अदा करते हैं कि कम से कम वे जिंदा हैं। डॉ. जैफरी वेर्बर के मुताबिक ग्रेग की कहानी जानने के बाद ऐसा नहीं कि आप कुत्तों के साथ न रहें। ग्रेग के डॉक्टर के मुताबिक 99 प्रतिशत डॉग ओनर्स को इस तरह के हादसे से नहीं गुजरना होगा। इंफेक्शन के हमेशा कम चांसेस होते हैं।