Site icon Yashbharat.com

किसान पेंशन स्कीम के लिए जेब से नहीं देना होगा प्रीमियम! जानें- क्या है सरकार का प्लान

26 08 2019 farmers 19520406 174250713 m

नई दिल्ली,एजेंसी। पेंशन योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत मिलने वाली किस्तों में से प्रीमियम की राशि काटने की तैयारी की जा रही है। इससे पैसा सरकारी खजाने में ही रहेगा और लाभान्वितों की तादाद भी बढ़ेगी।

कृषि मंत्रालय के पास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ उठाने वाले 8 करोड़ से ज्यादा किसानों की जानकारी है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पेंशन योजना से जुड़ने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन पीएम-किसान स्कीम में हो चुका है वे अंशदान करने का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसा करने पर पेंशन स्कीम के लिए उन्हें जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। देशभर में 14.5 करोड़ किसान हैं, जिनमें से करीब 12 करोड़ प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पेंशन स्कीम के दायरे में आएंगे।

Exit mobile version