Ujjain Stunt: रील का भूत उतरा- हरिफाटक पर स्टंट करने वाले हेमेंद्र और अथर्व गिरफ्तार, भारी जुर्माने के साथ निकली हेकड़ी
Ujjain Stunt: रील का भूत उतरा- हरिफाटक पर स्टंट करने वाले हेमेंद्र और अथर्व गिरफ्तार, भारी जुर्माने के साथ निकली हेकड़ी
उज्जैन: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और ‘रील’ बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के हरिफाटक क्षेत्र में चलती कार की छत पर लेटकर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक और उसके कार ड्राइवर को यातायात पुलिस ने न सिर्फ धरदबोचा, बल्कि थाने लाकर उनकी सारी हेकड़ी भी निकाल दी।Ujjain Stunt: रील का भूत उतरा- हरिफाटक पर स्टंट करने वाले हेमेंद्र और अथर्व गिरफ्तार, भारी जुर्माने के साथ निकली हेकड़ी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार को जब्त कर लिया, जिसके बाद दोनों युवकों ने थाने में कान पकड़कर अपनी गलती के लिए उठक-बैठक लगाते हुए माफी मांगी।
पीछे चल रही कार के ड्राइवर ने बनाया था वीडियो
यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
क्या था वीडियो में: वीडियो में हरिफाटक क्षेत्र के पास एक युवक तेज रफ्तार में चलती कार की छत/बोनट पर लापरवाही से लेटा हुआ दिखाई दे रहा था। इस खतरनाक स्टंट से न सिर्फ उस युवक की जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी यह बेहद जानलेवा साबित हो सकता था।
ऐसे पकड़े गए आरोपी: इस स्टंट के पीछे चल रही एक दूसरी कार के जागरूक ड्राइवर ने मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने मामले को संज्ञान में लिया और वीडियो में दिख रही कार के नंबर (MP 13 CE 0723) के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी।
आजाद नगर और पार्श्वनाथ सिटी के रहने वाले हैं ‘स्टंटबाज’
यातायात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार नंबर को ट्रेस किया और महज कुछ ही घंटों के भीतर कार को जब्त कर लिया। इसके साथ ही स्टंट करने वाले और कार चलाने वाले दोनों आरोपियों की शिनाख्त की गई:
कार की छत पर लेटने वाला युवक: हेमेंद्रसिंह पाटीदार, पिता विजय सिंह पाटीदार (निवासी- आजाद नगर, उज्जैन)।
कार का ड्राइवर: अथर्व पाटीदार, पिता नितेश पाटीदार (निवासी- पार्श्वनाथ सिटी, उज्जैन)।