jabalpur

किन्नरों को रेल यात्रा में मिलेगी रियायत

नये साल से शुरू हो सकती है यह योजना
जबलपुंर नगर संवाददाता जबलपुर। भारतीय रेलव अब किन्नरों को रेल यात्रा मेे रियायत देने की योजना बना रही है उक्त योजना संभवत: नये साल 1019 से शुरू होने की उम्मीद बताई जा रही है। रेलवे अब सीनियर सिटीजन पुरुष.महिला की तरह ही ट्रांसजेंडर को रेल किराये में रियायत देने का निर्णय लिया है इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग शैली श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिए हैंआदेश के तहत रेलवे अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रहा है अब रिजर्वेशन फार्म में लिंग के विकल्प में पुरुष महिला व ट्रांसजेंडर टी भी उपलब्ध होगा।
लंबे समय से किन्नरों द्वारा की जा रही थी रियायत की मांग-किन्नरों द्वारा पिछले लंबे समय से रेलवे से सीनियर सिटीजन पुरुषए महिला की तरह ही खुद को भी सीनियर सिटीजन में शामिल कर रेल टिकट किराये पर रियायत दिए जाने की मांग की जा रही थीए जिसे रेलवे द्वारा अब मान लिया गया हैरेलवे ने सीनियर सिटीजन पुरुषों की तरह ही 60 साल की उम्र वाले किन्नरों को भी रेल टिकट पर 40 फीसद की छूट दी है जबकि 58 साल पूरी करने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं को 50 फीसद रेलवे किराये में छूट देती हैकिन्नरों को दिया गया तोहफा नए साल में पहले दिन से ही लागू होगा इस सुविधा के लिए रेलवे ने अपने सीआरआइएस एंड आइआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिए हैं किन्नर इस सुविधा का लाभ रेलवे विंडो व ई.टिकट से भी उठा सकते हैंसीनियर सिटीजन के रूप में आरक्षित रहने वाली सीटों में से ही किन्नरों को सीटें रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button