किचन में घुसा था कोबरा नाग

जबलपुर। अंधमूक बाइपास के समीप ग्राम अंधुआ निवासी रामकिशोर पटैल के घर में कल रात्रि 10 बजे रसोईकक्ष में जब उनकी पुत्री आवंतिका फ्रिज से कुछ खाद्य सामग्री निकालने गई और फ्रीज का दरवाजा खोला तो उसे फुंफकार सुनाई दी इधर उधर देखने पर पता चला कि गैस सिलेण्डर के पास एक काला नाग फन फैलाकर बैठा है।
लड़की ने तत्काल चीखते हुए वहां से भागकर पूरे परिवार को उठाया और सांप होने की जानकारी दी। तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई एवं किचन का दरवाजा बंद कर दिया लगभग आधा घंटे बाद श्री दुबे अपने सहयोगी साथ एम एल चौरसिया के साथ मौके पर पहुंचे
तथा रेस्क्यू करते हुए सावधानीपूर्वक साढ़े पांच फीट लंबे सर्प को पकड़ कर बोरे में बंद कर दिया और उक्त सर्प को ले जाकर तिलवारा क ेजंगल में छोड़ दिया पकड़ा गया सर्प कोबरा प्रजाति का नाग है जो कि संभवत चूहे खाने मकान के पीछे लगे खेत से आ गया था।








