FEATUREDLatest

कांस्‍टेबल रह चुके नवसारी सांसद CR Patil को BJP ने बनाया Gujarat प्रदेश अध्‍यक्ष, जानिये उनके बारे में

BJP ने सबको चौंकाते हुए नवसारी से तीसरी बार सांसद चुने गये CR Patil सीआर पाटिल को गुजरात की कमान सौंप दी है।

पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षैत्र वाराणसी में पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभा चुके हैं। मूल रूप से मराठी को गुजरात का अध्‍यक्ष बनाया जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक बडा संदेश भी माना जा रहा है।

उन्‍होंने अपने कैरियर की शुरुआत कांस्‍टेबल के रूप में की थी। सांसद सीआर पाटिल 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात में आज तक सबसे अधिक 6 लाख 89 हजार 668 मतों से विजेता घोषित हुए थे उनमें गजब की संगठन व कुशल रणनीतिकार की क्षमता है।

गुजरात भाजपा का उन्‍हें टर्बलशूटर माना जाता है। दक्षिण गुजरात की राजनीति में उनका दबदबा है। निवर्तमान गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघाणी का कार्यकाल समाप्‍त होने के चलते नए अध्‍यक्ष की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। अध्‍यक्षके लिए कई वरिष्‍ठ व युवा नेताओंके नाम चल रहे थे लेकिन भाजपा ने पाटिल के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम