कांग्रेस से तय हो सकता है कर्नाटक विधानसभा स्पीकर, नाम तय नही

नई दिल्ली। कर्नाटक में कल होने वाले कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गठन से पहले लोकसभा स्पीकर और डिप्टी सीएम को लेकर चर्चा जारी है। ताजा खबरों के अनुसार राज्य विधानसभा में स्पीकर कांग्रेस का हो सकता है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार फिलहाल कांग्रेस ने नाम तय नहीं किया है लेकिन स्पीकर कांग्रेस का ही होगा। वहीं कांग्रेस ने सरकार में दोनों डिप्टी सीएम अपनी पार्टी का बनाने की मांग कर रही है लेकिन जेडीएस ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस गठबंधन की सरकार 23 मई को शाम 4.30 बजे विधानसभा में शपथ लेगी। उससे पहले दोनों दलों के बीच डिप्टी सीएम, मंत्री और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के दोनों पदों पर कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेता परमेश्वरन और डीके शिवकुमार को बैठाना चाहती है। यह सारी कवायद खेमों में बंटी पार्टी को एकजुट रखने की है। खासकर ऐसे समय जब पार्टी विधायकों के तोड़फोड़ की कोशिश की जा रही है। खबरों के अनुसार उपमुख्यमंत्री पद के लिए दोनों दलों के बीच आज बेंगलुरु में बैठक हो सकती है।
बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राज्य में सरकार बनाने के लिए फ्लोर टेस्ट और स्पीकर का चुनाव पहले होगा उसके बाद मंत्रीमंडल और उनके पोर्टफोलियो पर चर्चा होगी।








