Saturday, May 23, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक सज्जनसिंह वर्मा के बयान पर हो कार्रवाई : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक सज्जनसिंह वर्मा के लड़कियों के विवाह की उम्र को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस महानिदेशक को दिए निर्देश में आयोग ने कांग्रेस विधायक के बयान को अधिकारों का उल्लंघन माना है।

पत्र में आयोग ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से दिया गया वर्मा का बयान गंभीर विषय है, क्योंकि बयान देने वाले विधानसभा के सदस्य भी हैं। इस विषय में उचित कार्रवाई की जाए।

इससे पहले आयोग ने वर्मा को भी नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब देने को कहा गया था। पत्र के मुताबिक, वर्मा ने इसका जवाब नहीं दिया। आयोग ने इस मामले को यूनाइटेड नेशंस के बाल अधिकार मामलों की गाइडलाइन का उल्लंघन माना है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम