Friday, April 24, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

कांग्रेस भी मुफ्त वाली राह पर कीं कई लोक लुभावनी घोषणाएं

कांग्रेस। कांग्रेस भी मुफ्त वाली राह पर चल पड़ी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है। जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए।

priyanka gandhi
priyanka gandhi

उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे।

प्रियंका गांधी ने सभा से घोषणा की

  • 100 यूनिट बिजली माफ होगी
  • 200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।
  • ₹500 में रसोई सिलेंडर मिलेगा।
  • पुरानी पेंशन लागू होगी।
  • जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे।
  • जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा

तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया

महिलाएं दिन-रात सूरज में तपते हुए पत्ता पत्ता बीन कर घर लाती हैंं, लेकिन उसके भुगतान में भी भ्रष्टाचार किया।यहां तो धान का बोनस भी नहीं दिया। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा माता ने शुरू किया था। आज भाजपा आपको चप्पल दे रही है, छाते दे रही है, जूते दे रही है, लेकिन आपको आपका हक बोनस नहीं दे रही है।

सरकार आएगी तो तेंदूपत का प्रती बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा

 

चुनाव के पहले घोषणा कर रहे हैं। जूते चप्पल खरीदते थोक में हैं आपको एक-एक जोड़ा पकड़ा देते हैं। वे सोचते हैं कि यह सब पकड़ा देंगे और आपको बोनस नहीं देना होगा। छत्तीसगढ़ में 67 वन उपज के लिए सही दाम मिल रहा है। यहां तो धान और तेंदू पत्ता का बोनस नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है इसलिए आपको यह बातें बता रही हो कि मध्य प्रदेश मैं कहती हूं सरकार आएगी तो तेंदूपत का प्रती बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा। व्यापम घोटाले हो गए कितने लोग मर गए कोई जांच पड़ताल नहीं हुई। महाकाल में घोटाला हो गया नर्मदा नगरी में घोटाला हो गया।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम