कांग्रेस ने मार्क जुकरबर्ग को लिखी चिट्टी, कहा- पूरे मामले की हो हाई लेवल जांच

facebook

नई दिल्ली. फेसबुक (Facebook) को लेकर भारत (India) में चल रहा राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर फेसबुक से इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है. इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को चिट्ठी लिखी है और वॉल स्ट्रीट जनरल के आर्टिकल का हवाला दिया है.

केसी वेणुगोपाल ने जुकरबर्ग से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया है कि फेसबुक इंडिया की कर्मचारी अंखी दास ने चुनाव संबंधी काम में बीजेपी को मदद पहुंचाया है. इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच की जरूरत है और इसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक किए जाने की जरूरत है. वेणुगोपाल ने कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक फेसबुक इंडिया की नई टीम को काम सौंपना चाहिए.

के वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही मार्क जुकरबर्ग को इस तरह की चिट्ठी लिखी है. इनमें पहले भी कई फेसबुक अधिकारियों पर पक्षपात का मुद्दा उठाया जाता रहा है. कांग्रेसे ने कहा है कि फेसबुक इंडिया की टीम की जांच कराई जानी चाहिए और रिपोर्ट देश के सामने भी रखनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-  Apple फैंस के लिए बड़ी खबर: मार्च 2027 में लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 और iPhone Air 2; सामने आए दमदार फीचर्स और डिस्प्ले डिटेल्स