कांग्रेस की फिर फजीहत, विधायक ने कहा- भाजपा का घूस वाला ऑडियो टेप फर्जी, जानिये क्या कहा..

बेंगलुरु। कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस की सरकार शपथ ग्रहण करने जा रही है। जब राज्य में सत्ता के लिए संग्राम जारी था तब कांग्रेस लगातार भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग और अपने विधायकों को घूस देने के आरोप लगा रही थी। यहां तक की कांग्रेस ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया था कि भाजपा ने उनके एक विधायक को लालच दिया था। लेकिन कांग्रेस के इन दावों को उनके ही एक विधायक ने झूठा ठहरा दिया है।
येल्लापुर से विधायक चुने गए शिवराम हेब्बर ने भाजपा पर लगे घूस देने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि जिस वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने भाजपा पर यह आरोप लगाए हैं कि उसने मेरी पत्नी को फोन कर लालच दिया था वो पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में उन लोगों पर भी गुस्सा निकाला जो यह फर्जी वीडियो लेकर आए थे।
उन्होंने लिखा है, ‘मुझे उस ऑडियो क्लिप के बारे में पता लगा जिसमें मेरी पत्नी और भाजपा नेताओं के बीच बातचीत का दावा किया गया है। वो आवाज ना तो मेरी पत्नी की थी और ना ही उन्हें किसी भाजपा नेता ने फोन किया था। मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जिन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए यह क्लिप जारी की थी। वो एक फर्जी ऑडियो है।’
बता दें कि यह क्लि कांग्रेस एमएलसी वीएस उगरप्पा ने शनिवार को जारी की थी। इशके साथ कांग्रेस ने दावाय किया था कि इस कॉल में भाजपा नेता द्वारा हेब्बर की पत्नी को 15 करोड़ की घूस देने का लालच दिया गया। कांग्रेस ने कुल 6 ऑडियो क्लिप्स विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट के पहले जारी की थी।