Site icon Yashbharat.com

कल शाम को प्राप्त हुई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट ने उड़ाई जबलपुर पुलिस की नींद

images 2020 04 18T100008.532

जबलपुर, (यशभारत खास खबर@आशीष शुक्ला)। कल शाम प्राप्त हुई कोरोना रिपोर्ट में 3 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिनमें से दो व्यक्ति तो पहले से ही हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन थे। वहीं एक व्यक्ति जयप्रकाश नगर अधारताल निवासी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से जबलपुर पुलिस की नींद उड़ गई।

उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पुलिस में महकमे से संबंध रखता है। उसकी कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी जिसको देखते हुए वह अपना इलाज कराने के लिए राइट टाउन स्थित दो हॉस्पिटलों में भी गया था।

जहां डॉक्टरों ने उसे सलाह दी कि अपना कोरोना टेस्ट कराओ। उनकी सलाह के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी कल रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। आनन. फानन में व्यक्ति को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। प्रशासन द्वारा यह पता किया जा रहा है कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति ने किन.किन लोगों से संपर्क किया है, उसकी कनेक्टिंग हिस्ट्री का पता किया जा रहा है।

पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिजन द्वारा बांटा जा रहा था भोजन
यह भी जानकारी प्राप्त हुई है जिस पुलिस कर्मी की रिपोर्ट कल शाम को पॉजिटिव पाई गई उसके परिजन द्वारा भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा था।

Exit mobile version