कल मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Shivraj-sindhya-yashbharat

भोपाल। कल गुरुवार 2 जुलाई को होने जा रहे मध्यप्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंधिया सुबह 10 बजे चार्टड प्लेन से भोपाल पहुंचेंगे सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचने के बाद वह सीधे शपथ समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे शपथ समारोह में शामिल होने के बाद सिंधिया भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  संगरूर में मनरेगा का काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत, आरोपी चालक ट्रेस; जल्द होगी गिरफ्तारी