Latest

कल दिल्ली जाएंगे शिवराज, जे पी नडडा से करेंगे मुलाकात!, केन्द्र या संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

J P Madda Colled Shivraj to Delhi:  कल दिल्ली जाएंगे शिवराज। केन्द्र या संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेताओं की सांसे थमी हुई है। कल विधानसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है और प्रदेश में अभी तक कैबिनेट मंत्री शपथ नहीं ले पाए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कूनो नेशनल पार्क जाने का दौरा रद्द कर दिया है। वे भोपाल आकर संगठन के नेताओं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ मंत्रणा करेंगे। इसके बाद तीनों नेता एक सूची लेकर दिल्ली जाएंगे।

आज देर शाम तक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंत्रियों का नाम फाइनल कर सकता है। इस बीच सबसे बड़ा नाम इस समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चल रहा है। शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक हैं। नई कैबिनेट में उनके भविष्य को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। इस मंत्रिमंडल गठन के बाद शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य तय तय होना है। ऐसे में कई राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया तो यह मान लिया जाएगा कि उनकी केंद्र में जाने या संगठन में पद दिए जाने की पूरी गुंजाइश हैं।

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद 12 दिसंबर को उनके दिए गए बयान का उन्हें ‘खामियाजा’ भुगतना पड़ सकता है! दरअसल, 12 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में पत्रकारों को भोज दिया था। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन अपने लिए खुद कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हमेशा सॉफ्ट नेचर के शिवराज सिंह चौहान का यह बयान केंद्रीय नेतृत्व को पसंद नहीं आया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में इस बयान को नकारात्मक रूप से लिए जाने की चर्चा भी जोरों पर चल पड़ी है।

हालांकि आपको बता दें कि 15 दिसंबर को विदिशा गए थे और वहां एक बड़ी संख्या में समर्थकों और महिलाओं ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान को वापस लाने के नारे समर्थकों ने लगाए गए थे।

 

 

 

Back to top button