Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDkatniमध्यप्रदेश

कलेक्‍टर अवि‍ प्रसाद की पहल: कटनी से कलेक्टर नेशनल ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में 7 खिलाडियों जाएंगे अमृतसर

कटनी: कलेक्‍टर अवि‍ प्रसाद की पहल: कटनी से कलेक्टर नेशनल ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता में 7 खिलाडियों जाएंगे अमृतसर , कटनी नेशनल ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता मंे जिले के पांच खिलाडियों के जाने को लेकर बनी दुविधा का मामला संज्ञान मंे आते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने तत्काल जिले के इन प्रतिभावान और होनहार पैरा जूडो खिलाडियों के अमृतसर पंजाब मे होने वाली नेशनल ब्लाइंड जूडो चौंम्पियनशिप में भाग लेने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निराश्रित निधि से पैरा जूडो खिलाडियों को अमृतसर जाने के लिए 25 हजार रूपये की राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही साईट सेवर्स संस्था द्वारा भी खिलाडियों के जाने और आने की व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की गई है।

विदित हो कि अमृतसर में आयोजित नेशनल ब्लाइंड जूडो चौम्पियनशिप पंजाब के अमृतसर में 26 नवंबर से 29 नवंबर तक होनी है। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिले के चार बालक खिलाडियों क्रमशः अंकुश लोघी, आशीष केवट, सागर सिंह, राकेश भुमिया एवं तीन महिला खिलाडियों सुदामा चक्रवर्ती, अंशिका कुशवाहा और शिल्पा निषाद का चयन हुआ है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन खिलाडियों के अमृतसर भेजने से संबंधित व्यवस्थाओं का दायित्व जिला परियोजना समन्वयक को सौंपा है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम