Wednesday, April 29, 2026
FEATURED

BJP आईटी सेल प्रमुख ने आयोग से पहले बताई चुनाव तारीखें, मचा विवाद

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए तारिख का ऐलान चुनाव आयोग ने मंगलवार को कर दिया। इसके अनुसार 12 मई को राज्य में मतदान होगा वहीं 15 मई को नतीजे आएंगे। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तारीखों का ऐलान किए जाने से पहले ही भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर इन्हें सार्वजनिक कर दिया।

खबरों के अनुसार अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और 18 मई को मतगणना होगी। इस ट्वीट को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर जानकारी लीक हुई है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

वही अमित मालवीय के ट्वीट को कांग्रेस ने हाथों हाथ लेते हुए तंज कसा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से पहले ही कर्नाटक के चुनावों की तारीखों का ऐलान किया।

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को ये सीधी चुनौती है।

प्रश्न यह है-

1.क्या संवैधानिक संस्थाओं का डेटा भी भाजपा चुरा रही है?

  1. क्या चुनाव आयोग श्री अमित शाह को नोटिस देगा और भाजपा के IT सेल पर FIR दर्ज करवाएगा?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply