FEATUREDLatestविधानसभा चुनाव 2018

राहुल गांधी का धुआंधार प्रचार, कांग्रेस की खातिर कभी बैलगाड़ी तो कभी साइकिल पर चढ़े !

राजनीतिक डेस्क। कर्नाटक में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, बीजेपी-कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. सोमवार को राज्य में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी थे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी बोल रहे थे और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी. लेकिन, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर जिनकी तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींचा, वो थे राहुल गांधी. चुनावी रैली करते हुए आज राहुल गांधी ने बैलगाड़ी की सवारी भी की. साइकिल भी चलाई.

कोलार में रैली के दौरान राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में गरीबों की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की जेबें भरी जा रही हैं. पीएम नीरव मोदी जैसे लोगों की जेबें भर रहे हैं. ये चुनाव कर्नाटक की जनता के लिए है. इसलिए पीएम को बताना होगा कि वो राज्य के लिए क्या करेंगे.”

पीएम मोदी पर साधा निशाना
रैली करते हुए राहुल ने मोदी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “मोबाइल फोन पर तीन मोड होते हैं. वर्क मोड, स्पीकर मोड और एयरोप्लेन मोड. लेकिन, मोदी जी सिर्फ स्पीकर और एयरोप्लेन मोड का इस्तेमाल करते हैं. वो कभी वर्क मोड का इस्तेमाल नहीं करते.”

राहुल ने पूछा कि जब दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो रहे हैं, तो फिर सरकार देश में दाम क्यों नहीं घटा रही है. मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के तहत नहीं लाना चाहती है.

राहुल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार साल से मोदी जी किसानों की बात कर रहे हैं लेकिन उनके लिए कुछ नहीं कर रहे हैं.

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे राहुल की एक झलक पाने के लिए कोलार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग राहुल के इस अंदाज को कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आए.

Leave a Reply

Back to top button