नई दिल्ली: जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन से बनी कुमारस्वामी की सरकार पांच जुलाई को पहला बजट पेश करने वाली है लेकिन इससे पहले ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सरकार कभी भी गिर सकती है। गठबंधन सरकार अपने ही मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी के चलते मुसीबत में फंसती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस के असंतुष्ट नेता की ओर से बातचीत के प्रयास बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं। कर्नाटक सरकार के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल यह भी है कि कांग्रेस के अधिकतर नाराज नेता सरकार गिराने के लिए बीजेपी से लगातार संपर्क साध रहे हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस)-कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धारमैया इनदिनों हिमाचल के धर्मशाला में नैचुरोपैथी की शरण में हैं। बताया जा रहा है कि वह इस समय पूर्णतया ब्रेक पर हैं और अपने उपचार के दौरान किसी की भी फोन कॉल्स भी नहीं उठा रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उनकी अपने विश्वसनीय एसटी सोमशेखर, बी सुरेश और एन मुनिरत्न के साथ लगातार बातचीत जारी है।
वहीं सिद्धारमैया का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह कुमारस्वामी के नए बजट में किसानों का लोन पूरी तरह माफ किए जाने को खारिज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से कर्नाटक सरकार के गिरने की बात और पुख्ता होती दिखाई दे रही है।