Latest

कर्नाटक में फिर मंडराया सियासी भूचाल, गिर सकती है कुमारस्वामी की सरकार

नई दिल्ली: जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन से बनी कुमारस्वामी की सरकार पांच जुलाई को पहला बजट पेश करने वाली है लेकिन इससे पहले ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सरकार कभी भी गिर सकती है। गठबंधन सरकार अपने ही मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी के चलते मुसीबत में फंसती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस के असंतुष्ट नेता की ओर से बातचीत के प्रयास बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं। कर्नाटक सरकार के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल यह भी है कि कांग्रेस के अधिकतर नाराज नेता सरकार गिराने के लिए बीजेपी से लगातार संपर्क साध रहे हैं।
Yashbharat

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस)-कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धारमैया इनदिनों हिमाचल के धर्मशाला में नैचुरोपैथी की शरण में हैं। बताया जा रहा है कि वह इस समय पूर्णतया ब्रेक पर हैं और अपने उपचार के दौरान किसी की भी फोन कॉल्स भी नहीं उठा रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उनकी अपने विश्वसनीय एसटी सोमशेखर, बी सुरेश और एन मुनिरत्न के साथ लगातार बातचीत जारी है।
Yashbharat
वहीं सिद्धारमैया का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह कुमारस्वामी के नए बजट में किसानों का लोन पूरी तरह माफ किए जाने को खारिज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से कर्नाटक सरकार के गिरने की बात और पुख्ता होती दिखाई दे रही है।
Yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply