Latestविधानसभा चुनाव 2018

कर्नाटक चुनाव LIVE: 222 सीटों पर मतदान जारी, महिला के बुर्के पर हुआ विवाद

10 59 217293790dc k8unvqaaico1 ll

  • ने डाला वोट।
  • हंपीनगर में भाजपा नेता पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं पर हमले का आरोप।
  • शिकारीपुरा में वोट डालने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, बोले- 17 मई को सीएम पद की लूंगा शपथ
  • बेलगावी विधानसभा क्षेत्र के 185 नंबर पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिला से पहचान के लिए बुर्का उतारने के लिए कहा गया। महिला ने अधिकारियों की इस मांग पर विरोध किया और रोने लग गई।
  • हासन में EVM हुई खराब, विरोध प्रदर्शन के बाद बदली गई मशीन
  • 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामी वोट डालने बूथ पहुंचे।
  • क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी वोट डालने पहुंचे।
  • आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने भी अपना वोट डाला।
  • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी को 60-70 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेगी।
  • केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कर्नाटक के सिरसी से डाला वोट।
  • रायचुर में चुनाव अधिकारियों ने वोटरों को ला रहे 20 ऑटो रिक्शा सीज किए।
  • भाजपा नेता अनंत कुमार ने बसवनगुडी में वोट डाला।

Leave a Reply

Back to top button