भोपाल। वीडियो के आधार पर अजय कुमार सिंह की पहचान कर उनके प्रभुनाथ नगर स्थित आवास पर छापेमारी की गई. पुलिस ने उनके दोनों हथियार को जब्त कर लिया.
उनके पास मौजूद बारातियों ने उनको रोकने की कोशिश की. लेकिन अध्यक्ष रुकने को तैयार नहीं हुए. इस पूरी तस्वीर को अध्यक्ष ने खुद ही अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर कर दिया. जिसके बाद यह मामला पत्रकारों के पास पहुंचा और न्यूज18 ने इस मामले को प्रसारित किया.
खबर मिलते ही तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और वीडियो के आधार पर अजय कुमार सिंह की पहचान कर उनके प्रभुनाथ नगर स्थित आवास पर छापेमारी की गई. पुलिस ने उनके दोनों हथियार को जब्त कर लिया. सारण एसपी ने बताया कि शादी समारोह में हथियार की प्रदर्शनी करना और फायरिंग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है, चाहे वह हथियार लाइसेंसी हो या फिर गैर लाइसेंसी. लिहाजा अजय सिंह पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इस बारे में पूछने पर अजय सिंह ने बताया कि उनको पता नहीं था कि फायरिंग करना गैरकानूनी है और इससे उनको कोई मुश्किल हो सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हैं और पुलिस की जांच में हर संभव मदद करेंगे.
बताया जा रहा है कि शादी काफी हाई प्रोफाइल थी और इसमें कई सांसद और विधायक में शामिल हुए थे.

