संसद में गूंजा राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा: जया बच्चन ने सांकेतिक दान पेटी में डाले पैसे, डिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान चोरी विवाद: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, डिंपल यादव बोलीं-'मुद्दे से ध्यान भटका रही सरकार'

संसद में गूंजा राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा: जया बच्चन ने सांकेतिक दान पेटी में डाले पैसे, डिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला

नई दिल्ली: राम मंदिर में दान चोरी और जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर संसद परिसर में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला सांसदों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक ‘दान पेटी’ के साथ प्रदर्शन किया। सपा सांसद जया बच्चन ने दान चोरी के पोस्टर लगी एक सांकेतिक दान पेटी में रुपये डालकर अपना विरोध जताया।

 ‘प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित दान आखिर गया कहां?’: डिंपल यादव

मामले पर मीडिया से बात करते हुए मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला:

 ‘FIR सिर्फ विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश’

विपक्षी नेताओं पर सनातन धर्म के कथित अपमान मामले में दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने इसे सरकार की साजिश करार दिया:

 ‘VHP के लोग ही क्यों चलाएं ट्रस्ट?’: राजीव शुक्ला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी राम मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा:

“अगर सरकार को इतनी ही चिंता है तो ‘सनातन बोर्ड’ का गठन क्यों नहीं करती? ट्रस्ट में केवल अपने ही लोगों को क्यों रखना चाहते हैं? VHP के लोग ही ट्रस्ट क्यों चलाएं, आखिर उनका इसमें क्या निजी इंटरेस्ट है?”

Exit mobile version