FEATUREDमध्यप्रदेश

करणी सेना के अध्यक्ष ने की अंधाधुंध हवाई फायरिंग, फिर FB पर डाला पोस्ट

भोपाल। वीडियो के आधार पर अजय कुमार सिंह की पहचान कर उनके प्रभुनाथ नगर स्थित आवास पर छापेमारी की गई. पुलिस ने उनके दोनों हथियार को जब्त कर लिया.

yashbharat
छपरा में एक शादी समारोह में फायरिंग करते राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष का वीडियो वायरल हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका हथियार भी जब्त कर लिया. इस वीडियो में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह अपने ऑटोमेटिक राइफल और पिस्टल से फायरिंग करते दिख रहे हैं.

उनके पास मौजूद बारातियों ने उनको रोकने की कोशिश की. लेकिन अध्यक्ष रुकने को तैयार नहीं हुए. इस पूरी तस्वीर को अध्यक्ष ने खुद ही अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर कर दिया. जिसके बाद यह मामला पत्रकारों के पास पहुंचा और न्यूज18 ने इस मामले को प्रसारित किया.

खबर मिलते ही तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और वीडियो के आधार पर अजय कुमार सिंह की पहचान कर उनके प्रभुनाथ नगर स्थित आवास पर छापेमारी की गई. पुलिस ने उनके दोनों हथियार को जब्त कर लिया. सारण एसपी ने बताया कि शादी समारोह में हथियार की प्रदर्शनी करना और फायरिंग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है, चाहे वह हथियार लाइसेंसी हो या फिर गैर लाइसेंसी. लिहाजा अजय सिंह पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इस बारे में पूछने पर अजय सिंह ने बताया कि उनको पता नहीं था कि फायरिंग करना गैरकानूनी है और इससे उनको कोई मुश्किल हो सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हैं और पुलिस की जांच में हर संभव मदद करेंगे.
बताया जा रहा है कि शादी काफी हाई प्रोफाइल थी और इसमें कई सांसद और विधायक में शामिल हुए थे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply