Ujjain Train Accident Alert: महिदपुर रोड स्टेशन पर मेमू ट्रेन के इंजन पर गिरा 25 KV का तार, मची भगदड़; यात्रियों ने लगाई छलांग

महिदपुर रोड स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, मेमू ट्रेन के इंजन पर गिरा 25 KV का हाईवोल्टेज तार; मची भगदड़

Ujjain Train Accident Alert: महिदपुर रोड स्टेशन पर मेमू ट्रेन के इंजन पर गिरा 25 KV का तार, मची भगदड़; यात्रियों ने लगाई छलांग

उज्जैन: उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा की ओर जा रही पैसेंजर मेमू (MEMU) ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी (25 KV) की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन का तार टूटकर गिर गया। हाईवोल्टेज तार गिरते ही ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों के बीच भारी अफरातफरी मच गई।

 इंजन में उठीं लपटें, दहशत में यात्रियों ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही महिदपुर रोड स्टेशन के पास पहुंची, अचानक ओएचई लाइन का तार टूटकर सीधे इंजन पर आ गिरा।

 दो ट्रेनें प्रभावित, रेल यातायात कुछ देर बाधित

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी अमले और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा ओवरहेड लाइन की बिजली आपूर्ति (OHE Power Supply) को बंद कराया।

इस हादसे और मरम्मत कार्य के कारण महिदपुर रोड स्टेशन से गुजरने वाली दो अन्य ट्रेनों को लगभग आधा घंटा देरी से रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दतिया में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस का दबदबा, घनश्याम सिंह 6,000 से अधिक वोटों से आगे

Exit mobile version