jabalpur

करंट लगने से युवक की मौत

जबलपुर मुनप्र। उपनगरीय क्षेत्र रांझी के करौंदी में रहने वाले एक 18 वर्षीय युकव की बीती शाम उस समय करंट लगने से मौत हो गई जब वह नहानी में नहा के गीली टॉविल झटक रहा था और टॉविल नहानी के ऊपर से जा रही विद्युत लाईन से टकरागई संभवतः विद्युत लाईन कहीं से कटी रही होगी। जिसके चलते युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई सूचना मिलने पर रांझी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए सौंप दिया है मृतक युवक सीओडी में प्राईवेट काम करता था। इस संबंध में रांझी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलतः बरगी के ग्राम तिनसी का रहने वाला 18 वर्षीय अरूण प्रधान यहां करांैदी में अपने साथियों के साथ किराये के मकान में रहकर काम करता था। गत शाम काम से वापस लौटने के बाद वह नहाने के लिए नहानी में गया था। नहाने के उपरांत उसने गिली टॉविल झटकी जो ऊपर से जा रही विद्युत लाईन से टकरा गई और युवक करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय भिजवाया घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गये थे। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button