
नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है. सभी दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस, क्चछ्वक्क और ्र्रक्क ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंप दी है इस बीच, स्टार प्रचारकों को लेकर कांग्रेस और अकाली दल में ठन गई है. दरअसल, कांग्रेस की लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी शामिल है अकाली दल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वह कमलनाथ को सिख दंगों (1984) के लिए जिम्मेदार मानते हैं उन्होंने तल्ख बयान देते हुए कहा कि कमलनाथ का कॉलर खींचकर उन्हें मंच से उतार देना चाहिए
अकाली दल करेगा विरोध
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कमलनाथ समेत कांग्रेस शासित राज्यों के कई सीएम शामिल हैं. कमलनाथ समेत ये सभी नेता दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पार्टी के समर्थन में वोट मांगेंगे और रैलियों को संबोधित करेंगे. स्टार प्रचारकों में उनका नाम होने पर सिरसा भड़क गए. उन्होंने कहा कि कमलनाथ जहां-जहां रैली करेंगे, अकाली दल वहां-वहां विरोध करेगा. उन्होंने बताया कि अकाली दल की यह कोशिश रहेगी कि कमलनाथ का कॉलर पकड़ कर उन्हें मंच से उतार दिया जाए.
बीजेपी के समर्थन पर कही यह बात
बता दें कि अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के सवाल पर अहम बयान दिया. उन्होंने बताया कि अकाली दल की दिल्ली इकाई की 24 जनवरी को बैठक होनी है. बकौल सिरसा, इस बैठक में ही इस बात का फैसला लिया जाएगा कि अकाली दल क्चछ्वक्क का समर्थन करेगा या किसी अन्य पार्टी का. ऐसे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दिल्ली के सिख बहुल इलाकों में अकाली दल इस बार भाजपा का समर्थन करेगा या नहीं.








