कमलनाथ की चिट्ठी से कांग्रेस में मचा है हंगामा, गिर सकती है इन पर गाज

भोपाल। कमलनाथ की राहुल गांधी को लिखी गई चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस के अंदरखाने में हंगामा चल रहा है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की फौरी जांच में पता चला है कि चिट्ठी खुद अरुण यादव ने लीक की थी. हालांकि चिट्ठी सार्वजनिक करने के पीछे अरुण यादव की क्या मंशा थी, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि अरुण यादव ने नाराजगी के चलते इस चिट्ठी को सार्वजनिक किया हैं. अरुण यादव प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से नाराज़ चल रहे हैं. अब इस मामले में शिकायत कमलनाथ के पास पहुंच चुकी है और जल्दी ही एक पदाधिकारी और एक प्रवक्ता पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है.

बता दें कि चिट्ठी में कमलनाथ ने स्वर्गीय सुभाष यादव की बरसी के मौके पर राहुल गांधी को न्यौता भेजा था और ये कहा था कि इस क्षेत्र में ओबीसी 61 सीटों पर असर डाल सकता है इसलिए चुनाव के मद्देनज़र लाभ लिया जा सकता है.

वहीं कमलनाथ की चिट्टी पर बीजेपी ने आरोप लगाया कि कमलनाथ द्वारा राहुल गांधी को लिखे पत्र से उजागर होता है कि कमलनाथ स्वर्गीय सुभाष यादव जी को केवल वोट बैंक का कारण मानते हैं.

↑
Exit mobile version