मध्यप्रदेश

कमलनाथ का BJP सरकार पर तीखा वार, मेक इन इंडिया को बताया रेप इन इंडिया

छिदवाडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि भाजपा के नारों को देश की जनता अब मेक इन इंडिया और रेप इन इंडिया कहती है.
इतना ही नहीं कमलनाथ ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर तंज करते हुए लिखा कि बेटी छिपाओ, बलात्कारियों से बचाओ और देश बदल रहा और बेटियों से बलात्कार हो रहा है.
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के नारों को देश की जनता अब यूं कहती है,
मेक इन इंडिया- रेप इन इंडिया

बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ- बेटी छिपाओ, बलात्कारियों से बचाओ.
देश बदल रहा है- बेटियों के साथ रोज़ रेप हो रहा है.
स्टार्ट अप इंडिया- रोज़ ब्रेक हो रही बहन-बेटियां
अबकी बार – नारी की इज्जत रोज हो रही तार-तार
भाजपा के नारों को देश की जनता अब यूँ कहती है…
मेक इन इंडिया-रेप इन इंडिया
बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ- बेटी छिपाओ,बलात्कारियो से बचाओ…
देश बदल रहा है-बेटियों के साथ रोज़ रेप हो रहा है…
स्टार्ट अप इंडिया-रोज़ ब्रेक हो रही बहन-बेटियाँ
अबकी बार -नारी की इज्जत रोज़ हो रही तार-तार

Leave a Reply

Back to top button