नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में कैलाश बिल्डिंग की 11वीं मंजिल में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
यह बिल्डिंग कनॉट प्लेस के कस्तूरबा गांधी मार्ग में स्थित है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बचाव कार्य जारी है। बता दें कि कैलाश बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं ऐसे में आग बढ़ने से भारी नुकसान होने की आशंका है।








