कनॉट प्लेस की कैलाश बिल्डिंग में लगी आग, बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली।  दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस इलाके में कैलाश बिल्डिंग की 11वीं मंजिल में भीषण आग लगने की सूचना मिली है। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

यह बिल्डिंग कनॉट प्‍लेस के कस्‍तूरबा गांधी मार्ग में स्थित है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बचाव कार्य जारी है। बता दें कि कैलाश बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं ऐसे में आग बढ़ने से भारी नुकसान होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: मुरैना को मिलेगा पहला विश्वविद्यालय, सरकारी नौकरी में 2 बच्चों की शर्त खत्म, 6 जिलों में खुलेंगे विशेष कोर्ट; हजारों करोड़ के निवेश से बदलेंगी MP की तस्वीर

Leave a Reply