Latest

कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री के पास मिले 175,900 रुपये जब्त किए

कटनी । कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री के पास मिले 175,900 रुपये जब्त किए आचार संहि‍ता के दौरान रेलवे स्टेशनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैधानिक रूप से नगदी रुपयों के आवागमन के विरूद्ध मध्य प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे मुहिम तहत  आरपीएफ ने कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म  पर एक यात्री के लगेज की जांच की।

इस दौरान उनके बैग की जांच करने पर 175,900 रुपये मिले, जिसे जब्त कर लिया गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गाड़ियों की सघन चेकिंग की गई।

मुहिम तहत  शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी,लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी, अरुणा वाहने जीआरपी थाना कटनी एवं जीआरपी थाना कटनी के स्टाफ का नेतृत्व थाना प्रभारी जीआरपी कटनी निरी. अरूणा वाहने द्वारा किया जा रहा है।

30 अक्‍टूबर को प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह परमार को रेल्वे स्टेशन
कटनी मुडवारा मे डियूटी के दौरान डियुटीरत आर.नरेश कुमार, आर धर्मेन्द्र राजभर को लेकर प्लेटफार्म चेक कर रहा थे की एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा मे प्लेटफार्म नं 3 मे खड़ा था जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा।

जिसे हमराह आरक्षक 439 नरेश कुमार, 562 धर्मेन्द्र राजभर के मदद से पकड़ा गया एवं नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम धर्मबीर मीरानी पिता प्रकाश मीरानी उम्र 35 साल निवासी मकान 88 शान्ति नगर थाना माधवनगर जिला कटनी बताया जिससे भागने का कारण पूछा गया तो संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जिसकी तलासी ली गई तो उसके पास से काई कलर का हैंण्ड बैग रखा पाया गया जिसकी तलासी समक्ष गवाहन आरक्षक 439 नरेश कुमार एवं अनिल गुप्ता पिता प्रतापचंद गुप्ता, उम्र 30 साल निवासी नई बस्ती कटनी थाना कोतवाली कटनी के समक्ष बैग की तलाशी ली गई जिसमे नगदी रूपये रखे थे। 175,900 बिना दस्तावेज के सन्देहास्पद स्थिति में पाये जाने पर पुलिस ने  जप्त कि‍या।

टीम: प्र आर 293 रघुराज सिंह परमार, आर 439 नरेश कुमार, आर 562 धर्मेन्द्र राजभर । भी हो गयी।

Back to top button