कटनी में रीठी के पास मजदूरों से भरी बस पलटी, कई घायल
कटनी। रविवार सुबह 4 बजे भोपाल से 28 प्रवासी मजदूरों को लेकर उमरिया-शहडोज जा रही बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2787 रीठी थाना इलाके के देवगांव में स्टेयरिंग फेल होने से पलट गई। बस में बैठे सभी मजदूर सुरक्षित हैं, किसी को कोई चोट नहीं आई। रीठी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की और दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी मजदूरों को चाय-नाश्ता कराकर उनके घर ग्राम जिला उमरिया-शहडोल के लिए रवाना किया।

