katniLatest

कटनी में नहीं होगी ऑक्सीजन व रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी, MLA संजय पाठक के ध्यानाकर्षण पर MP वीडी शर्मा ने की स्वास्थ्य मंत्री से बात

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार एवं गम्भीर रूप से बीमार मरीजों के रेमडेसिविर इंजेक्शन सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा से दमोह में आग्रह किया जिस पर श्री शर्मा ने कटनी में कोरोना संकट को लेकर एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन इंजेक्शन को लेकर अधिक से अधिक उपलब्धता कराने को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी  एवं स्वास्थ्य सचिव आकाश त्रिपाठी जी से की बात की जिससे आज ही रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्धता तेजी से होगी।

Back to top button