katni

कटनी में जैविक खेती का प्रशिक्षण: बहोरीबंद के छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने दिया पादप पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण

विद्यार्थियों को आच्छादन एवं एकीकृत पादप पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया

कटनी । वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वरोजगार आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबन के लिए स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत प्राचार्य डॉ इंद्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक विवेक चौबे एवं मंजू द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में विद्यार्थियों को आच्छादन के अंतर्गत भूमि की उर्वरा शक्ति सजीव ता एवं नमी संरक्षण के लिए आच्छादन आवश्यक है इसके लिए मृदा आच्छादन कास्ट आच्छादन एवं सजीव आच्छादन की जानकारी दी गई। आच्छादन के लिए पत्तियां घास की कतरन पीट मॉस लकड़ी के टुकड़े पेड़ों की छाल की कतरन तथा स्ट्रा मल्च पाइन स्ट्रा कार्ड बोर्ड।

अखबार रबर एवं प्लास्टिक के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी गई।

विभिन्न पोषक तत्वों के कार्य एवं एकीकृत पादप पोषक तत्व प्रबंधन की आवश्यकता उद्देश्य तथा इसके अंतर्गत जैव उर्वरक फसल अवशेष जैविक खाद जीवाणु खाद हरी खाद शीघ्र खाद आदि के उपयोग की तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया।

Back to top button