Latestक्षेत्रीय खबरेंराष्ट्रीय

कटनी में चीनी सामान के विरोध में ऐतिहासिक मानव श्रंखला

कटनी। स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत कटनी में विदेशी सामग्री विशेष तौर पर चीनी सामानों के बहिष्कार के तहत आज 25 सितंबर को विशाल और ऐतिहासिक मानव श्रंखला बना कर हर वर्ग के लोगों ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का न सिर्फ संकल्प लिया वरन अपनी जागरूकता भी प्रदर्शित की। गौरतलब है कि चीनी सामग्री के विरोध स्वरूप स्वदेशी सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। पूरे देश में एक महाअभियान के तहत विविध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वदेशी सुरक्षा के जिला संयोजक रणवीर कर्ण ने बताया कि शहर के सभी वर्ग के लोगों ने मानव श्रंखला को ऐतिहासिक बना कर चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए जो जागरूकता दिखाई वह काबिले तारीफ थी इसके लिए सभी का हृदय से आभार।

सुभाष चौक से मिशन चौक तक बनी मानव श्रंखला
स्वदेशी अपनाने और चीनी सामानों के विरोध में आज शहर में मानव श्रंखला बनाई गई। शहर में इससे पहले इतनी बड़ी मानव श्रंखला नहीं दिखी। मानव श्रंखला का एक छोर सुभाष चौक जबकि दूसरा मिशन चौक में था। सभी जन एक दूसरे का हाथ पकड़े चीनी सामानों का विरोध तथा स्वदेशी अपनाने का संकल्प ले रहे थे। भारत माता की जय और चीनी सामग्री के विरोध में लिखे स्लोगन तथा तख्तियां लिए मानव श्रंखला में शामिल सभी वर्ग के लोग काफी उत्साहित नजर आये। इसम स्कूली बच्चे और कालेज के छात्र-छात्राओं की संख्या भी अधिक थी।

IMG 20170925 122338
इन्होंने लिया स्वदेशी का संकल्प
मानव श्रंखला में शहर के गणमान्य जनों ने चीनी सामग्रियों के विरोध का संकल्प लिया इस दौरान शहर के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। इस अवसर पर पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्वत, ममता पटैल, संतोष शुक्ला, राजू पोद्दार, रवि खरे, अखिलेश पांडे, सत्यव्रत त्रिपाठी, रामरतन पायल, केशव मिश्रा, सुरेश सोनी, गिरधारी शर्मा, विजय स्वर्णकार, अनंत उरमलिया, रम्मू साहू, किशोर बगाड़िया, अमित कनकने, संजय त्रिपाठी, मनीष दुबे, अरूण सोनी, भावना सिंह, दीपक टंडन, श्याम निषाद, रमेश सोनी, डब्बू रजक, आशा कोहली, रूक्मणी बर्मन, गीता गुप्ता, शिल्पी सोनी, नीरा सेठिया, पार्वती निषाद, सपना सरावगी, संगीता जायसवाल, रिचा गेलानी, राजेन्द्र गेलानी, मयंक गुप्ता, दिलराज सिंह, अनुनय शुक्ला, अक्षांश तिवारी, अनुराग त्रिसोलिया, गुड्््डू तिवारी, संतोष द्विवेदी, सीमा जैन सोगानी, अर्पित पोद्दार, अनिरूद्ध सोनी, सनत परौहा, सचिन तिवारी, वेंकटेश मिश्रा, अभिनंदन सरावगी, कैलाश तनवानी, मुकेश चंदेरिया, पावस अग्रवाल, रवीन्द्र मिश्रा, अनिल सिंह भट्टू, सुशील सोनी, दिनेश भदोरिया, सौरभ दुबे, अभिषेक शर्मा, अभिनंदन शर्मा, चेतन हिन्दूजा सतीश पटैल, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, रोहित सेन, विवेक शुक्ला, आशीष रैकवार,अदित्या बर्मन, शैलू त्रिपाठी, प्रीति सूरी, रीता बर्मन, उमा भारती जायसवाल, अश्वनी जोधवानी, आरती पटैल आदि जन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संतोष जायसवाल ने किया।

IMG 20170925 121637
स्टेशन में आटो संघ तथा माधवनगर में भी बनी मानव श्रंखला
चीनी सामग्री के विरोध में स्टेशन में आटो संघ ने आटो की श्रंखला बना कर स्वदेशी संकल्प लिया बड़ी संख्या में आटो चालक उपस्थित थे। सभी ने चीनी सामानों के बहिष्कार करने का लोगों से आग्रह किया। इसी तरह उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में भी बड़ी संख्या में गणमान्य जन समाजिक संस्थाएं तथा स्कूल कालेज के विद्यार्थियों ने मानव श्रंखला बनाई।

One Comment

Leave a Reply

Back to top button