Latest

कटनी में आज भी 15 प्रतिशत रहा पॉजीटिविटी रेट, 702 सेम्पल की रिपोर्ट में 112 कोरोना संक्रमित केस

कटनी। जिले में संक्रमण की दर में आज भी ब्रेक लगा रहा। अब हर दिन 15 प्रतिशत के हिसाब से पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। पॉजीटिविटी रेट 20 प्रतिशत से नीचे आने के बाद से जिला चिकित्सालय और कोविड केयर सेंटरों में भी भार कुछकम हुआ है, हालांकि जिले में मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है।

हर दिन करीब 8 से 10 मौतें हो रही है। इनमे से कुछ की कोरोना से तो कुछ ही अकाल मौत हो रही है। जिले के उमरियापान में कल तीन मौतों के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

इधर पन्ना मोड़ के पास बनाए गए मुक्तिधाम में हर दिन बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। संक्रमण की दर कम होने से राहत मिली है तो मौतों के आंकड़े भय बढ़ा रहे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में 72 सेम्पल की रिपोर्ट में 112 पॉजीटिव केस मिले हैं।

जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 419 सेम्पल की रिपोर्ट में 66 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 283 सेम्पल की रिपोर्ट में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में आज संक्रमण की दर 15 प्रतिशत रही।

Back to top button