Site icon Yashbharat.com

कटनी: बुलेरो में शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, कटनी-शहडोल बायपास मार्ग पर कुठला पुलिस की कार्रवाई

IMG 20201009 WA0001

कटनी। कुठला पुलिस ने बुलेरो जीप से शराब का अवैध परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कटनी-शहडोल बायपास मार्ग पर कुठला पुलिस की कार्रवाई

1 लाख 5 हजार रूपए कीमती 21 पेटी देशी मसाला शराब बरामद

बुलेरो से 1 लाख 5 हजार रूपए कीमती 21 पेटी देशी मसाला शराब बरामद की गई है। कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि मुखबिरों ने सूचना दी थी कि बुलेरो वाहन में उमरिया से कटनी अवैध शराब लाई जा रही है।

मुखबिरों की इस सूचना से पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला को अवगत कराया गया तथा मामले में आवश्यक दिशा निर्देश लेकर कटनी-शहडोल बायपास मार्ग के लमतरा ओवर ब्रिज के पास नाकाबंदी कर उमरिया की ओर से आई बुलेरो जीप क्रमांक एम.पी.16सी-9068 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बुलेरो जीप के अंदर 21 पेटी(1050 पाव) देशी मसाला शराब रखी मिली। वाहन में मौजूद मित्रबिहार कालोनी गायत्रीनगर निवासी 35 वर्षीय नीतेश पिता सुखराम कहार व गोपालबाग गायत्रीनगर निवासी 25 वर्षीय आकाश पिता जगदीश गौड़ से शराब परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए लेकिन दोनों कोई भी उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब उमरिया के आगे शहपुरा तरफ से फारेस्टर वार्ड झर्राटिकुरिया निवासी शंकरदयाल निषाद के कहने पर उसको देने के लिए बताए गए स्थान पर लेकर जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 पेटी शराब व बुलेरो जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इनकी रही भूमिका
पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, उपनिरीक्षक रमेश कौरव, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश भदौरिया, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक सिंह, आरक्षक अविनाश मिश्रा, समशेर सिंह, दिनेश चंद्र सेन, मोहन मंडलोई की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Exit mobile version