jabalpurमध्यप्रदेश

कटनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, कार्यकर्ताओं से पूछा हालचाल

कटनी। विवाह समारोह में शामिल होने कटनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह होटल अरिन्दम में कार्यकर्ता पदाधिकारियों से काफी आत्मीयता से मिले। होटल में संक्षिप्त तौर पर पूर्व सीएम ने कार्यक्रतयाओं से बेहद प्रफुल्लित मन से बातचीत की, साथ सभी से जनता के हितों के लिए सक्रिय रहने के लिए कहा।

IMG 20191129 WA0021

पूर्व सीएम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई होटल पहुंचे थे। श्री चौहान रात्रि में विधायक संजय पाठक के साथ सिहोरा से कटनी पहुंचे थे। सुबह जबलपुर रवाना होने से पहले पहले होटल अरिन्दम फिर सुबह नाश्ते के लिए विधायक संदीप जायसवाल के निवास पर पहुंचे।

IMG 20191129 WA0009

इससे पहले पूर्व सीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष तथा दोनो विधायकों से एकांत में कुछ चर्चा भी की। मुलाकात के बाद शिवराज सिंह जबलपुर रवाना हो गए।

IMG 20191129 WA0011

इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजय पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी सहित कई भाजपाई उपस्थित थे। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के भाई के विवाह में शामिल होने गुरुवार की रात सिहोरा फिर यहां से रात्रि विश्राम के लिए कटनी आये थे।

IMG 20191129 WA0006 IMG 20191129 WA0026

जबलपुर जाते वक्त श्री चौहान ने गृहस्थ संत दद्दा जी से आशीर्वाद लिया तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली

Leave a Reply

Back to top button